ताजा खबर

भाकपा राज्य सचिव ने पूर्व विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि।..

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने पूर्व विधान पार्षद व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष कामरेड केदारनाथ पाण्डेय को दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि कॉमरेड केदारनाथ पाण्डेय बिहार के शिक्षकों के लोकप्रिय नेता रहे। वे बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लगातार चार बार 2002, 2008, 2014 और 2020 में जीत दर्ज की। वे जीवन पर्यन्त भाकपा के राज्य नेतृत्व में रहे और माध्यमिक शिक्षक संघ के मोर्चे पर कार्य करते रहें। वे चर्चित लेखक, महान शिक्षाविद, कुशल राज नेता और समाज सेवी थे। वे सदन में शिक्षकों के साथ साथ आम अवाम की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाते रहें। वे प्रखर वक्ता भी थे। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हमेशा प्रयासरत रहें। उन्होंने कई किताबें भी लिखी। कॉमरेड केदारनाथ पाण्डेय का जन्म एक जनवरी 1943 को हुआ था और निधन 23 अक्टूबर 2022 को इलाज के दौरान हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!