ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मानवता की सेवा के लिये तत्पर है रोटरी चाणक्या : डा. नम्रता आनंद।।…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:-सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्य के सौजन्य से सात जरूरतमंद लोगों को मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया।

रोटेरियन नम्रता आनंद ने बताया कि रोटरी चाणक्या निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है। इसके सभी सदस्य अपने- अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करते हैं।रोटरी चाणक्य के सौजन्य से समय-समय पर जरूरतमंदों, वृद्धों, अनाथालय के अनाथ बच्चों, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों, कैंसर पीड़ितों को, दिव्यांगों की सेवा की जाती रही है। रोटरी चाणक्या समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी करता रहता है और आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा।

रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि रोटरी चाणक्या समय-समय पर नेत्र जांच शिविर लगाता रहा है। इसी क्रम में रोटेरियन डॉ सुधांशु बंका के पाटिलपुत्रा स्थित क्लिीनीक में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में रोटेरियन डॉ सुधांशु बंका के द्वारा 07 मरीजों का मोतियाबिंद का जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने कहा कि रोटरी चाणक्या के सारे सदस्य लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस मरीज को चश्मे की जरूरत है या दवाइयों की जरूरत है, उन्हें निशुल्क उपलब्ध कराई गई, परीक्षण के बाद उन्हें चश्मा दिया गया।

अर्वना जैन ने कहा कि रोटरी चाणक्या के सौजन्य से वर्ष भर विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इनमें नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े व बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता देना प्रमुख हैं।

रोटरी चाणक्या के सचिव अभिषेक अपूर्व ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है जिस कारण वे सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित दलानिया, अंजनी बंका, राखी शर्मा, संदीप चौधरी, सचिव अभिषेक अपूर्व, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, दीपक सराफ, वर्षा झुनझुनवाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button