ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दी पूर्व खेल मंत्री स्व. चेतन चौहान को श्रधांजलि..

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के द्वारा, भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा विभाग के मंत्री स्व. चेतन चौहान के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया है।श्रधांजलि सभा में श्रद्धा अर्पित करते हुए क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा कि स्व. चेतन चौहान भारत माँ के एक होनहार सपूत थें।अपने जीवन के प्रथम चरण में चेतन जी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल कर देश का मान बढ़ाया और जीवन की दूसरी पारी में वह जनता की सेवा में लगे हुए थे।ऐसे खिलाड़ी और नेता का अवसान समाज और खेल जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।इसके उपरान्त प्रदेश प्रवक्ता सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ भारत के गौरव को बढ़ाने वाले पूर्व दिवंगत क्रिकेटर स्व. चेतन चौहान जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए बिहार के हर जिले में श्रधांजलि सभा का आयोजन करेगा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी, भाजपा के महनार विधानसभा के प्रभारी कुमार राघवेंद्र, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अंकुर वर्मा, धीरेन्द्र सिन्हा, राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव, बीरेंद्र कुमार, प्रवक्ता वेणुगोपाल सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी श्याम कुमार पांडेय, राजीव रंजन यादव, दिलीप कुमार, सुमित कुमार, आशीष कुमार चौधरी, मनीष कुमार, सत्यम सुधांशु आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button