District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया में नदियों का जलस्तर सामान्य, डीएम व एसपी ने परमान नदी का किया निरीक्षण

अररिया, 27 अगस्त (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, जिलाधिकारी अररिया विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार ने गुरुवार को अररिया प्रखंड के बेलवा स्थित परमान नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नदी के जलस्तर के साथ-साथ तटबंध एवं कटाव की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि परमान नदी का जलस्तर वर्तमान में सामान्य स्थिति में है। जलस्तर में किसी प्रकार की असामान्य वृद्धि नहीं पाई गई तथा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी नदी के जलस्तर एवं आसपास की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी स्थिति को सामान्य बताया।

जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर : अररिया स्थित परमान नदी खतरे के निशान 47.00 मीटर से 2.11 मीटर नीचे बह रही है, जो स्थिर अवस्था में है। वहीं, जोकीहाट स्थित कनकई नदी खतरे के निशान 46.94 मीटर से 1.39 मीटर नीचे तथा सिकटी स्थित बकरा नदी खतरे के निशान 61.40 मीटर से 1.75 मीटर नीचे बह रही है। तीनों नदियों का जलस्तर वर्तमान में स्थिर अवस्था में है।

जिला प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर एवं तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, अररिया के मोबाइल नंबर 9471682459 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button