देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
जिले में अवैध बालू खनन में करोड़ों का खेल,खनन पदाधिकारी मौन धारण में…
रमजान नदी से अवैध रुप से बालू खनन करते एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया।एसडीएम मो. शफीक के द्वारा गुरुवार की शाम की गई इस कार्रवाई से खनन माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।बंगाल सीमा से सटे हसनपुर,जुलजुली के समीप रमजान नदी में जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त किया गया।सदर थाना में जब्त ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों से पूछताछ की जा रही है।एसडीएम मो.शफीक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक एनाबुल हक,अताबुद्दीन,असाबुद्दीन व जेसीबी चालक मो.साकीर के साथ-साथ खनन माफिया जमेरुल इस्लाम, सौकत,हयात, कालू, फारुख सहित रूईधासा निवासी अमित कुमार का नाम सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी पंकज दीक्षित को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार-बंगाल सीमा खगड़ा जुलजुली में अवैध खनन किया जा रहा है।उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम मो.शफीक को देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।




