District Adminstrationकिशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत एल.पी.एम. खानापूर्ति पर्चा वितरण शिविर का विधिवत उद्घाटन शनिवार को किया गया। शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन डेरामारी में किया गया है। विशेष सर्वेक्षण के तहत तैयार डिजीटल नक्शा एवं खतियान की प्रति धनपुरा-5 क्षेत्र के रैयतों के बीच वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित रैयतों से सहयोग करने की अपील की गई। उनसे डिजीटल नक्शा एवं खतियान का मिलान अपने दस्तावेजों से करते हुए सर्वेक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु अपील की गई। विशेष सर्वेक्षण शिविर में अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारी कोचाधामन, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो एवं रैयत लोग उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button