District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : एसपी ने महिला थाना का किया निरीक्षण..

अररिया/अब्दुल कयूय्यम एसपी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के क्रम में महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को दर्ज कांड के अनुसंधान में तेजी लाने के साथ मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।एसपी ने महिला थाना की स्टेशन डायरी समेत अन्य पंजियों का भी अवलोकन किया और अवलोकन के क्रम में थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों को ताकीद करते रहे। एसपी ने बताया कि याब उनका रूटीन निरीक्षण कार्यक्रम है और मामलों के निष्पादन समेत लंबित मामलों को लेकर अध्ययन किया गया।साथ ही महिला थाना में बाल विकास विशेष कोषांग के कार्यों का जायजा लिया गया,जिसके कार्य को संतोषप्रद पाया गया।एसपी ने थानाध्यक्ष से संसाधन को लेकर भी चर्चा की और थाना को आवश्यक आवश्यकताओं को जल्द ही पूरा करने की बात कही।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button