किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधाशा में सात दिवसीय भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ हुआ संपन्न।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रूईधाशा हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का समापन गुरुवार की देर शाम को हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनने के लिए पहुंचे थे। अंतिम दिन श्रीकृष्ण सुदामा मिलन पर चर्चा की गई। साथ ही कीर्तन मंडली द्वारा श्रीकृष्ण व सुदामा मिलन की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।कथा व्यास आचार्य श्रवण जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भक्त प्रह्लाद प्रसंग, भगवान के वामन अवतार का बखान किया गया और भगवान के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा की गई। कथा वाचक आचार्य श्रवण ने कहा कि ईश्वर की आराधना से मन को शांति मिलती है। जिस स्थान पर कथा व हवन होगी वहां का माहौल भी स्वच्छ रहता है।भक्ति में बहुत बड़ी शक्ति होती है। कथावाचक ने श्रीकृष्ण व सुदामा की महिमा व दोस्ती का वर्णन भी किया। अंतिम दिन श्रीकृष्ण सुदामा मिलन पर भजन की प्रस्तुति भी दी गई।कथा के मध्य में भगवान के भजनों की प्रस्तुति भी हुई जिसे सुन कर भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। कथा के आयोजन से पूरे मोहल्ले में भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे पर रंग गुलाल भी उड़ाये। हर कोई भगवान की भक्ति में डूबा हुआ था। अंतिम दिन अच्छी खासी संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के धनंजय जायसवाल ने सबों का धन्यवाद ज्ञापन भी किया। भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में पुरोहित शंभु झा, धनंजय जायसवाल, गंगा नंद दुबे, राम नारायण मिश्रा, सत्यप्रकाश मल्लिक, कमलेश ओझा, मुकेश ओझा, अभिनंदन शर्मा, मोनू ऋषभ आदि की भूमिका सराहनीय थी। भागवत कथा के आयोजन से आसपास का माहौल भक्तिमय हो चुका था।महिलाएं भी कथा सुनकर भाव विहार हो रही थी।

Related Articles

Back to top button