ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

*नीतीश मुक्त बिहार बनाने का भाजपा कार्यकर्ता लें संकल्प-सम्राट*

* प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर पूरी दुनिया मना रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

* राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का कार्यक्रम स्थगित हुआ है, रद्द नहीं

* 2024 में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी को करें मजबूत

* मोदी के 9 साल में देश हुआ खुशहाल,हर क्षेत्र में विकास से हुआ बदलाव

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-गोपालगंज के अम्बेडकर भवन में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम एवं जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ता को नीतीश मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लेना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाने के लिए बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों को जीतना होगा। उन्होंने कहा कि जब 2024 में लोकसभा की सभी सीटों को जीतेंगे तभी 2025 में भाजपा की बिहार में सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद ही बिहार का अपेक्षित विकास होगा और बिहार भी आगे बढ़ेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा का कार्यक्रम स्थगित हुआ है, रद्द नहीं। लोकसभावार अभियान के तहत निकट के दिनों में निर्धारित स्थान पर उनकी सभा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के भरोसे अब बिहार को छोड़ना हानिकारक होगा। नीतीश जी अब थक गए। सरकार में उनकी चल भी नहीं रही है। कठपुतली मात्र बन कर रह गए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री और ऐसी सरकार से बिहार का भला नहीं होने वाला है।

श्री चौधरी ने कहा कि यूपीए के 10 साल में देश देश का बंटाधार हुआ था, घोटालों की झड़ी लग गई थी, वहीं मोदी के 9 साल के कार्यकाल में जहां देश खुशहाल हुआ है वहीं अनवरतव सतत विकास से तस्वीर भी बदली है। 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में जहां 11वें स्थान पर था वहीं अब 5 वें स्थान पर है। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा है। पीएम श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ही आज सारी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है।

श्री चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक देश के मात्र ढाई करोड़ बेघरों को तो 2014 के बाद से अब तक 4 करोड़ को पक्का मकान मिला है।

उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य हुए और अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनसे भारत की तस्वीर बदली है।

इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। ऐसा कोई भी परिवार नहीं है जिस तक केंद्र सरकार की योजना नहीं पहुंची हो।

इसके पूर्व अनेक जगहों पर कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी का जोरदार स्वागत किया। श्री चौधरी को कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौला। मंच पर श्री चौधरी को अंगवस्त्र, पुष्पहार व तलवार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button