ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

योग के महत्व को समझना होगा : विनोद तावड़े।…

भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : सम्राट चौधरी।

योग मानव शरीर को स्वस्थ रखने में काफी लाभदायक : सुशील मोदी

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- प्रातः 6:30 बजे श्रीकृष्णापुरी पार्क बोरिंग रोड पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि योग योग के माध्यम से मनुष्य अपने शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है आज के समय में योग काफी महत्वपूर्ण हो गया है असाध्य बीमारियों को भी योग से ठीक किया जा रहा है l तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग करना अति आवश्यक है l अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व के 108 देशों में एक साथ योग किया जाना भारत के प्रति लोगों के बदलते सोच का परिणाम है वास्तव में भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है l

कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित योग शिविर को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि योग भारत में पुरातन समय से चला आ रहा है l पूरी दुनिया ने योग के महत्व को समझने लगा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व भर के लोगों को योग के बारे में लगातार जानकारी देते रहे जिसका परिणाम है की योग के प्रति रुझान बढ़ा हैl योग के महत्व को समझना होगा l

आज प्रातः 6:20 बजे पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग पटना में पतंजलि योगपीठ एवं अन्य स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में आयोजित योग कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि योग के माध्यम से लंबे समय तक स्वस्थ रहा जा सकता है सभी लोगों को योग करने की जरूरत है योग मानव तन को स्वस्थ रखने में काफी लाभदायक है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद जी दीघा विधानसभा अंतर्गत पाटलिपुत्र पार्क में योग कार्यक्रम में शिरकत किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव जी पटना सिटी के मंगल तलाव स्थान पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया जी राजेंद्र नगर पटना विजय निकेतन शाखा मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए l
पार्टी के सभी सांसद विधायक विधान पार्षद अपनों में क्षेत्रों में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए l
योग कार्यक्रम में बिहार के 5000 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l
बोरिंग रोड पटना के श्री कृष्णापुरी पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ योग करने वालों में मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह अखिलेश सिंह प्रदेश मंत्री अमृता भूषण प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए l
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग पटना में योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय विधायक अरुण कुमार सिन्हा विधान पार्षद अनिल शर्मा योग कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता पूर्व विधायक सतीश यादव पूर्व विधायक विद्यार्थी प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम योग पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह कुमार क्रांति यादव सोनू शर्मा प्रवीण यादव शुभम राज सिंह रोहित चंद्रा आदि।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह तथा सुरेंद्र तिवारी अर्चना राय प्रबोध कुमार रविकांत तिवारी आदि शामिल हुए

Related Articles

Back to top button