बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने पटना समेत पूरे बिहार में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, बिहार प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों के विभिन्न पार्कों में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना महानगर में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्क में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 500 से अधिक लोगों, महिलाओं सहित, ने भाग लेकर एक घंटे तक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता श्री शिवपूजन राम ने की तथा संचालन श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व से योग को अपनाने का आह्वान किया था। आज उसी का परिणाम है कि योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और निरोग जीवन का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दिन की शुरुआत योग से करें तो निश्चित रूप से स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर फिट इंडिया के श्री राजेश कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री बिरेंद्र चंद्रवंशी, श्री संजय निषाद, श्री मुकेश मंडल, श्री रमन चंद्रवंशी, श्रीमती सुधा देवी, श्रीमती भावना शर्मा, श्री अमरनाथ प्रसाद, श्री रिंकू पटेल, श्री कमलेश चंद्रवंशी, श्री विकास कुमार, श्री राजेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने योग को अपने जीवन में अपनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।



