ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण छठ महापर्व मनाने के लिए जिलेवासियों से की अपील, कहा-यह पर्व सबसे महान पर्वों में से एक है जिसमें इको फ्रेंडली तरीके से मानने का विधान है।

जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जिला स्तर से कुल 252 छठ घाटों को चिन्हित करते हुए यथाआवश्यक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की गई है प्रतिनियुक्ति।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश, ने समस्त जिलेवासियों को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की अनंत शुभकामनाएं दीं है और सभी नागरिकों से इसे प्रेम, सद्भाव और उल्लासपूर्ण माहौल में बनाने की अपील की। उन्होंने कहा है कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड अनुरूप व्यवहार अनुपालन करते हुए छठ पर्व मनाए तथा सभी से प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की भी अपील की है। जिला प्रशासन, किशनगंज जिले में छठ पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुखद आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी छठ घाट पर की गई है। इसके लिए चिकित्सा दल एवं गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। DM ने अपने संदेश में कहा है कि अत्यधिक उल्लास में कुछ लोग गैर जिम्मेवारी से काम लेते हैं और गहरे पानी में असुरक्षित तरीके से चले जाते हैं। हमें इस स्थिति से बचना चाहिए। अत्यधिक भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती है और अनियंत्रित पटाखों के इस्तेमाल से बचें। यह पर्व सबसे महान पर्वों में से एक है जिसमें इको फ्रेंडली तरीके से मानने का विधान है। सभी घाटों पर माइकिंग की पूरी व्यवस्था की गई है और संबंधित पूजा समिति के माध्यम से सुनिश्चित करवाया जा रहा है। संध्या अर्घ्य हेतु छठ घाट पर जाकर शांतिपूर्ण पर्व को मनाया जाय। विदित हो कि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जिला स्तर से कुल 252 छठ घाटों को चिन्हित करते हुए यथाआवश्यक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। गस्ती दल में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी लगातार भ्रमणशील है। पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!