सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक का अवार्ड गड़हनी के अभिनाथ को दिया गया।।…
गुड्डू कुमार सिंह :-आरा नेहरू युवा केंद्र भोजपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें भोजपुर जिला के सभी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रमो फिट इंडिया कैच द रेन जल संरक्षण स्वच्छ भारत मिशन पर विस्तार से चर्चा किया गया। एन. वाई. के में कार्यरत सभी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों में गडहनी प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिनाथ कुमार को भोजपुर जिले का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक का अवार्ड जिला युवा अधिकारी के द्वारा दिया गया। मौके एन.वाई .भी. राजू कुमार ने भी अपनी प्रखंड की विशेषता को दर्शाया और सभी कार्य मे युवाओं के कर्तव्य के बारे में बताया।कार्यक्रम में कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह आरा कि मेयर रूबी तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।