District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराज्य

ठाकुरगंज : शव दाह गृह बनी शोभा की वस्तु, ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य पर लगाए कई गंभीर आरोप।

पूर्व में शव दाह गृह की अनियमितता बरतने की भी खबर पर प्रकाशित की गई थी, पर आज तक किसी प्रकार की जांच न कार्रवाई की सूचना नही है..किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत रसिया पंचायत में बने शव दाह गृह से सम्बंधित एक मामला आ रहा है जहां पर ग्रामीणों ने एक मृतक के शव को लेकर जलाने के लिए शव दाह गृह गए तो उन्हें मृतक का शव, शव दाह गृह में जलाने नहीं दिया है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर खुले में ही शव को जलाने की तैयारी में जुट गए। ग्रामीणों ने शव दाह गृह के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पूर्व में भी अनियमितता के साथ शव दाह गृह का निर्माण कराया जा रहा था जिससे फर्श टूटने लगा तो फिर से फर्श की ढलाई की गई। ग्रामीणों का कहना है की शव दाह गृह को बने हुए काफी दिन हो गए और रंगाई का भी कार्य हो गया है आगे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य का कहना है कि उद्घाटन नहीं हुआ है जिसके कारण शव जलाने नहीं दिया गया शव दाह गृह में। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी मृतक का शव को शव दाह गृह में जलाने नहीं दिया गया था। ग्रामीणों मे पंचायत समिति सदस्य के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button