किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कबीर चौक स्तिथ जिला जदयू कार्यालय में जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, विधायक सह पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को धारदार बनाने पर दिया बल, पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बुधवार को कबीर चौक स्तिथ जिला जदयू कार्यालय कबीर सदन में जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मजहिद आलम शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बरारी सह प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के विजय सिंह निषाद एवं बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जदयू जिला अध्यक्ष किशनगंज नौशाद आलम ने की। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। आपको बताते चलें कि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बरारी विजय सिंह निषाद समीक्षा बैठक में शामिल हुए बताते चलें कि अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला दौरा जिला किशनगंज था उन्होंने मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार के कार्य को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और संगठन की मजबूती नई कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की। मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व विधायक ठाकुरगंज नौशाद आलम पूर्व विधायक कोचाधामन सह प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम, जदयू जिला महासचिव डॉक्टर नजीरूल इस्लाम, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद, अधिवक्ता सत्य प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष ठाकुरगंज निजामुद्दीन, जिला महासचिव रियाज अहमद, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम, अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुमताज आलम, अति पिछड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष वसीम आलम, जानकी सिन्हा, कमाल अंजुम, पंचायत अध्यक्ष गण और वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button