ब्रेकिंग न्यूज़

नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, 13 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ 1 जालसाज गिरफ्तार

मधुबनी–बिहार के मधुबनी में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है.

पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनी के पुलिस कप्तान (एसपी) डॉ. सत्य प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि झंझारपुर अनुमंडल में नकली नोट की बड़ी खेप को खपाने की कोशिश की जा रही है.

सूचना के आधार पर झंझारपुर के एसडीपीओ आशीष आनंद ने दल-बल के साथ भैरवस्थान थाना क्षेत्र में जाल बिछाते हुए प्रेम कुमार कामत नाम के एक जालसाज को धर दबोचा.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 13 लाख एक सौ रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दो कलर प्रिंटर और कलर की शीशियां भी बरामद की हैं.

बताया जा रहा है कि जब्त कलर और प्रिंटर का इस्तेमाल जाली नोट छापने में किया जाता था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी मधुबनी जिले में नेपाल बॉर्डर से सटे लौकही थाना क्षेत्र का निवासी है.

नेपाल से सटे मधुबनी जिले में जाली नोट की इतनी बड़ी खेप बरामद होना, साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लौकही थाना क्षेत्र से जुड़े होने से कहीं न कहीं इस काले कारोबार के पीछे नेपाल में संचालित किसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button