ताजा खबर

पटना-रालोमो कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जयंती का आयोजन…

मुकेश कुमार /राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की जयंती का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने अब्दुल कलाम के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को सम्बोधित करते हुए मदन चौधरी ने कहा कि अब्दुल कलाम महान वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे, उनके सादगीपूर्ण एवं संघर्षपूर्ण जीवन ने हम सब के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

उक्त आशय कि जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बतलाया कि इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज, हेमन्त कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, अशोक मेहता,खुर्शीद अहमद,राघवेंद्र कुशवाहा, अशोक राम, मो. खुर्शीद अहमद, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, देवव्रत कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, पप्पू वर्मा, वैधनाथ शर्मा, माधुरी पटेल समेत अनेको नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!