District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभूकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से ससमय कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रबंधक, रा०खा०निगम, किशनगंज को परिवहन-सह-हथालन अभिकर्त्ता, मुख्य के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से खाद्यान्न का उठाव कर राज्य खाद्य निगम के गोदाम में ससमय आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया, जिससे खाद्यान्न का वितरण ज०वि०प्र० विक्रेताओं को ससमय किया जा सके। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों के लिए खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग की जाँच करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला प्रबंधक, रा०खा०निगम, किशनगंज को सभी टी.पी.डी.एस. गोदामों में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक रा०खा०निगम किशनगंज, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक रा०खा०निगम, परिवहन-सह-हथालन अभिकर्त्ता, मुख्य एवं डी.एस.डी. आदि उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button