किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नगर की समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ड में हुई बैठक।

किशनगंज, 05 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 30 स्थित डुमरिया में वार्ड पार्षद दीपाली सिंह के आवास पर वार्ड की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद थे। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष की मौजूदगी में नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि नगर की समस्याओं को जानने के लिए बारी बारी से सभी वार्डों का मुआयना किया जा रहा है। इसी क्रम में डुमरिया पहुंचे थे। जहां वार्ड पार्षदों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।जिसमें पार्षदों ने अपनी समस्याएं भी बतायी। वही पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने भी वार्डों की समस्याओं से अवगत करवाया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि वार्डो में जो समस्याएं है उसका निराकरण किया जाएगा। कुछ समस्याएं सामने आयी है। जिसका हल बातचीत व विचार विमर्श के उपरांत कर लिया जाएगा।बैठक में पार्षद दीपाली सिंह , प्रतिनिधि राजा सिंह, परवेज आलम उर्फ गुड्डू, पार्षद प्रदीप ठाकुर, दीपक पासवान, पार्षद प्रतिनिधि मो० शफी, अरविंद मंडल, नौसर नजीरी, शमसुल, संजय पासवान, मो० नसीम, रबीबुल, आशुतोष सरकार आदि मौजूद थे। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 30 का जायजा लिया। पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने उन्हें वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाते हुए चिन्हित स्थलों के बारे में जानकारी दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button