District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सबंधित पदाधिकारियों की बैठक आहूत।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, 15 अगस्त 2022 (स्वतंत्रता दिवस) की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सबंधित पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने की। बैठक में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा अररिया दिलीप कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम अररिया में निर्धारित है। मुख्य कार्यक्रम के उपरांत संबंधित पदाधिकारीगण द्वारा चिन्हित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाता है। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र व समारोह स्थल पर विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्लास्टिक से बने झंडे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने संबंधित माईकिंग कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पर रंग-रोगन का कार्य ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम में बैरिकेडिंग लगाने का हेतु निर्देशित किया गया। समारोह में भाग लेने वाले महानुभावों को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजने का निर्देश आईटी प्रबंधक, अररिया को दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय गान के लिए बेहतर टीम तैयार करना सुनिश्चित करेंगे। समारोह स्थल पर बेहतर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था करने का निर्देश नजारत उप समाहर्ता को दिया गया। सिविल सर्जन को मुख्य समारोह स्थल पर मेडिकल टीम कि व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, अररिया कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button