किशनगंज : हम जीतेंगे पदक, दुनियाभर में लहराएगा भारत का परचम:-कुमार आशीष SP किशनगंज

भारत जब खेल में जीत दर्ज कराता है, तो हम सभी गौरवान्वित होते हैं। हमारा सीना गर्व से ऊंचा होता है। खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हमारे अंदर देश प्रेम की भावना को दोगुनी ऊर्जा से भर देते हैं, ऐसे में हमें भी उनके लिए कामना करनी है-कुमार आशीष
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, खेलों के महाकुंभ (Tokyo Olympic) का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। देशभर में #Cheer4India का आह्वान किया गया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों के लिए देशभर में दुआओं का दौर शुरू हो गया है। लगातार शुभकामनाओं भरे संदेश दिए जा रहे हैं। बिहार के किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने भारतीय खिलाड़ियों की जीत के लिए संदेश दिया है। श्री कुमार ने कहा कि किशनगंज पुलिस परिवार खिलाड़ियों को पदक मिले, वे जीत दर्ज कराएं ऐसी कामना करता है। टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार को आयोजित हुई है। भारतीय दल का नेतृत्व एथलीट मैरीकॉम और मनप्रीत ने किया। आईपीएस ऑफिसर कुमार आशीष ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि भारतीय एथलीट इन ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। विश्वभर में भारत परचम लहराएगा। खेल के इस महाकुंभ को लेकर उत्साहित हैं। वे सभी पदक लेकर आएंगे। इसके साथ ही श्री कुमार ने यह भी कहा कि देश में चल रहे चियर फॉर इंडिया कैंपेन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने में असीम योगदान निभा रहा है। सभी को खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और उनके लिए कामना करनी चाहिए। कुमार आशीष ने कहा कि भारत जब खेल में जीत दर्ज कराता है, तो हम सभी गौरवान्वित होते हैं। हमारा सीना गर्व से ऊंचा होता है। खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हमारे अंदर देश प्रेम की भावना को दोगुनी ऊर्जा से भर देते हैं, ऐसे में हमें भी उनके लिए कामना करनी है। पुलिस परिवार इसे बेहतरी से समझता है। जय हिंद-जय भारत। हम जीतेंगे। गौरलतब हो कि भारतीय दल में इस बार कुल 119 खिलाड़ी हैं, जिसमें 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों सहित कुल 228 लोग टोक्यो पहुंचे हैं। भारतीय खिलाड़ी टोक्यों ओलंपिक के महाकुंभ में 18 खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।