राज्य

मजदूर नेता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।….

.त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर नाथ राय (आर.एन.राय) के अचानक हुए निधन से श्रमिकों के बीच गहरा शोक व्याप्त है।

आर.एन.राय मजदूरों के बीच काफी लोकप्रिय थे और विगत 20 वर्षों से सक्रिय रूप से श्रमिकों की लड़ाई लड़ते आ रहे थे. वे कांग्रेस के एक समर्पित कार्यकर्ता थे तथा उनके बड़े भाई सिद्ध नाथ राय सन्देश विधान सभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं।

आज श्रमिक केंद्र, सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश इंटक कार्यालय में स्वर्गीय आर.एन.राय को श्रद्धांजलि देने हेतु राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अगुआई में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ इंटक एवं सम्बद्ध विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मजदूरों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए इंटक प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि आर.एन.राय के अचानक गुजर जाने से इंटक परिवार के सभी लोग दुखी एवं मर्माहत है। रामेश्वर जी इंटक में सभी के साथ एक जीवंत संबंध रखते थे। सबों के साथ मिलने-जुलने में बहुत ही सहज रहते थे और सभी साथियों के कार्यों में सहयोग करने की बराबर उनकी चेष्टा रहती थी। उनके इस तरह से हमलोगों को छोड़कर चले जाने से इंटक परिवार को एक अपूरणीय क्षति हुई है, साथ ही मैं अपने सार्वजनिक जीवन में इसे व्यक्तिगत क्षति महसूस कर रहा हूँ। हम सबों की संवेदनाएँ उनके परिजनों, मित्रजनों एवं शुभचिंतकों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस मौके पर इंटक के प्रदेश महामंत्री श्रीनंदन मंडल, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, संयुक्त महामंत्री अखिलेश पाण्डेय, इंटक नेता राम कुमार झा, प्रभात कुमार सिन्हा, धर्मेन्द्र कुमार आदि ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी तथा मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!