District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 24 नवंबर से

विद्यालय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत शतरंज बालक वर्ग (अंडर 14/17/19 आयुवर्ग) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा किशनगंज में

किशनगंज, 16 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, तुषार सिंगला के निर्देशानुसार वार्षिक खेल कार्यक्रम, 2023-24 अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालक) प्रतियोगिता आयोजन हेतु राज्य-स्तरीय आयोजन समिति की बैठक में हुए निर्णय के आलोक में 24 से 26 नवंबर को खेल भवन में प्रतियोगिता आयोजित होगी। रंजीत कुमार, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के द्वारा बताया गया कि इसका आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24-26 नवंबर तक खेल भवन सह व्यायामशाला में होगा। यह प्रतियोगिता बालक वर्ग के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में होगी। सभी आयु वर्ग में एक जिला से 4 प्रतिभागी भाग लेंगे। सभी 38 जिला के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिला स्तरीय टीम को भाग लेना है। खेल पोशाक अपने जिला से प्राप्त करते हुए खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन समिति के द्वारा खेल मार्गदर्शिका के अनुरूप शतरंज खेल की प्रतियोगिता आयोजन करने हेतु जिला में आगंतुक प्रतिभागियों के आवासन, भोजन, यात्रा भत्ता, आयोजन स्थल आदि पर निर्णय हो चुका है। आवासन और भोजन की व्यवस्था खेल भवन पर ही रहेगी। डीएम तुषार सिंगला के द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी कार्य के लिए समिति गठित कर अलग अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधि खेल आयोजन में सक्रिय भूमिका में रहेंगे। चयनकर्त्ता/तकनीकी टीम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा भेजी जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ी को मेडल, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उक्त राज्यस्तरीय चयनित टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता स्थल खेल भवन होगा। शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था रहेगी। लगभग तीन से चार सौ खिलाड़ी प्रत्येक तीन भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!