
नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर -: जनजातीय नेत्री निशा भगत के निधन के मामले में न्याय की मांग को लेकर मेदिनीनगर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कैंडल मार्च के माध्यम से निशा भगत जी के निधन से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा गिरफ्तारियों के बाद मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कैंडल मार्च के दौरान जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की आवाज बुलंद की।
पाटन छतरपुर विधानसभा की पूर्व विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि पूरे राज्य में न्याय की मांग और दोषियों पर कठोर कार्रवाई को लेकर एकजुटता देखने को मिली है। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, विजय ठाकुर, अजय सिंह, अरविंद सिंह दुर्गा जौहरी, मेयर अरुणा शंकर, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, रीना किशोर, रूपा सिंह, लवली गुप्ता, मंजू गुप्ता, शुभम प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, सुजाता सिंह, शोभा देवी, नीलू रेवंत, राहुल कुमार, सुधीर प्रसाद, प्रधान सक्सेना, अनिमेष सिंह, सुनील गुप्ता समेत बहुत से भजपाई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


