ताजा खबरदेशराजनीतिराज्य

29 वें कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव में सम्मिलित हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नवेंदु मिश्र

कोच्चि  – लोकसभा अध्यक्ष ओम बरला ने केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा की साक्षी नगरी कोच्चि में 29वें कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पुस्तकें किसी सभ्यता की स्मृति, समाज की चेतना और मानवता के अनुभवों की अमूल्य धरोहर हैं। वे ज्ञान के प्रकाश से व्यक्ति का परिष्कार करती हैं और राष्ट्र की वैचारिक नींव को सुदृढ़ बनाती हैं। विगत 28 वर्षों से यह महोत्सव साहित्य, विचारों के मुक्त आदान-प्रदान तथा भारतीय भाषाओं और नवोदित लेखकों को प्रोत्साहन देने का महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है।

साहित्य लोकतंत्र की आत्मा को संवेदना, विवेक और स्वतंत्र चिंतन से समृद्ध करता है। Artificial Intelligence एवं Digital Technology के इस युग में हमें प्रौद्योगिकी को साहित्य का सहयोगी बनाकर ज्ञान और अपनी भाषायी विरासत को नई पीढ़ियों तक पहुँचाना होगा।
युवाओं से आग्रह है कि त्वरित सूचनाओं के दौर में पुस्तकों के गहन अध्ययन की परंपरा को जीवंत रखें, क्योंकि पुस्तकें ही विचारों को गहराई और जीवन को व्यापक दृष्टि प्रदान करती हैं। विश्वास है कि ऐसे आयोजन ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को साकार करते हुए विकसित भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button