District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सौर बाजार थाना का निरीक्षण किया

सहरसा, 30 अक्टूबर (के.स.)। अजय कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र डा० कुमार आशीष, सहरसा द्वारा शुक्रवार को सहरसा जिलान्तर्गत सौरबाजार थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक, सहरसा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, सहरसा उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना में सधारित पंजियो एवं संचिकाओं का समुचित तरीके से सधारित करते हुये अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया है। थाना में लबित कांडों की समीक्षा कर अगले माह निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।सौरबाजार थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ता को प्रत्येक माह कम-से-कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिये। लंबित पुरानी शिकायतों का भी निपटारा करने का निर्देश दिये। पुलिस भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने हेतु निर्देश दिया गया है।थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियो को आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button