अपराध

दरियापुर में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH में भर्ती।…

पटना डेस्क/सारण (बिहार): सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर 2026 की रात गोलीबारी की घटना में 24 वर्षीय युवक सुगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान ग्राम मंगरपाल नूरन, दरियापुर निवासी सुगन शर्मा, पिता स्वर्गीय रामदेव ठाकुर के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित PMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बरुआ और खुशहालपुर बांध के पास नए फोरलेन के बीच वाली सड़क पर हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान 10 से 12 लोगों ने युवक पर गोलीबारी की। गोली युवक के दाहिने हाथ में कंधे के पास लगी और सीने के अंदर तक जा पहुंची, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

आपसी विवाद में गोली मारने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा आपसी विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग स्थानीय हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Related Articles

Back to top button