प्रमुख खबरें

नीरज कुमार की जीत नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों पर जनता के विश्वास की जीत

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार की लगातार चैथी बार हुई जीत को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने ऐतिहासिक बताया है। उनकी इस शानदार जीत पर जद (यू) के प्रदेश प्रवक्ता डा0 निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान पार्षद डा0 भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता श्री शंभू नाथ सिन्हा, श्री नवल शर्मा, डा0 अनुप्रिया यादव, श्रीमती पूजा पैट्रिक एवं श्री चंदन कुमार सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि श्री नीरज कुमार की लगातार चैथी जीत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नीतियों, सिद्धांतों और विकासोन्मुखी राजनीति के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह जीत इस बात का प्रमाण है कि श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से बिहार के सभी वर्गों के लोगों के बीच विश्वास और सम्मान का स्थान बनाया है। उनकी राजनीति का मूल आधार समाज के हर वर्ग का कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास रहा है। श्री नीरज कुमार की जीत राज्य के विकास और जनहित में किए गए कार्यों पर जनता की मुहर है।
प्रदेश प्रवक्ताओं ने इस जीत को पार्टी के सर्वमान्य नेता श्री निशांत कुमार के प्रति जनविश्वास की अभिव्यक्ति भी बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के शोषितों, वंचितों, गरीबों और कमजोर वर्गों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, उसी भावना के अनुरूप श्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और खासकर समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिली है। इन प्रयासों का उद्देश्य आम लोगों पर इलाज के आर्थिक बोझ को कम करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि श्री निशांत कुमार की कोशिशों के चलते अस्पतालों में गरीब मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों के इलाज में अनावश्यक देरी को कम करने जैसे प्रयासों से आम जनता को राहत मिल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण बनाने की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
प्रदेश प्रवक्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री नीरज कुमार की यह ऐतिहासिक जीत जनसेवा, विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की राजनीति को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जनता का यह समर्थन बिहार के विकास तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध राजनीति में उसके विश्वास को दर्शाता है।

 

Related Articles

Back to top button