
नवेंदु मिश्र
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित जी सी सी इनोवेशन समिट 2026 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर 05 कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किए गए तथा जी सी सी इन्वेस्टर्स एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य एम ओ यू एस का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही, आई आई टी कानपुर एवं एच सी एल टेक द्वारा संयुक्त रूप से तैयार व्हाइट पेपर का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जी सी सी इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और इसके विस्तार के लिए निवेशकों के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। जी सी सी इनोवेशन समिट प्रदेश की क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा नवाचार एवं वैश्विक निवेश के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


