
नवेंदु मिश्र
जयपुर – माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति (RCNCA) की 15वीं बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
बैठक में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े दशकों पुराने लंबित देयों के निपटारे को अंतिम रूप देने और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सहकारी संघवाद के सशक्तीकरण के साथ ही अंतरराज्यीय जल समझौतों को नई गति मिल रही है। राज्यों के बीच यह समन्वय जल सुरक्षा, किसान कल्याण और समृद्ध भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।
बैठक में महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस , मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य प्रमुख जन उपस्थित रहे।


