District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : डीआईजी के जनता दरबार में 14 परिवादियों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश

सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश

सहरसा, 12 अक्टूबर (के.स.)। अजय कुमार, कोशी क्षेत्र में आम लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, सहरसा में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के कुल 14 परिवादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार में पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डॉ. कुमार आशीष ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी परिवादियों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को गति देना है। इसके माध्यम से पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करने के साथ शिकायतों के निष्पादन पर भी जोर दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोशी क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है।

पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था के तहत शिकायतकर्ताओं को अपनी बात रखने का सीधा अवसर मिलता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामलों की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है। सोमवार को आयोजित जनता दरबार में भी 14 परिवादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button