प्रमुख खबरें

जमुई की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पटना में विरोध प्रदर्शन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पिछले दिनों जमुई (बिहार) की बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में आज कारगिल चौक, गांधी मैदान, पटना में पटना महानगर कांग्रेस कमिटी द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से जमुई की बेटी को न्याय दिलाने तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में बिहार की किसी भी बेटी को ऐसी घटना का सामना न करना पड़े।
पटना जिला कांग्रेस कमिटी ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बिहार के मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।

इस अवसर पर प्रकाश गुप्ता पुजारी, शमीम अख्तर, राजेश यादव, मनोज मंडल सहित प्रखंड अध्यक्ष रिजवान ख़लीफ़ा, समीम उद्दीन, सुभास यादव, अभय जायसवाल, अताउर रहमान, चंदन चंद्रवंशी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जमुई की बेटी को न्याय मिले।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button