District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : नशामुक्त कोसी के लिए युवाओं को किया जागरूक, मखाना खेती से जुड़ी संभावनाओं पर भी चर्चा

सहरसा, 22 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित यू मी के कॉलेज, कड़ामा, आलमनगर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के एक्टी एवं वाणी कार्यक्रम के तहत मैथिली भाषा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में कोसी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष शामिल हुए। सेमिनार का विषय नदी किनारे की परंपराओं के साथ एक्वा-टेक, आईओटी, टिकाऊ मत्स्य पालन एवं मखाना खेती के माध्यम से नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना था।

सेमिनार में डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखते हुए मखाना खेती, टिकाऊ मत्स्य पालन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से रोजगार एवं आर्थिक अवसरों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल असर डालता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। डीआईजी ने उपस्थित लोगों को पुलिस के ‘नशामुक्त कोसी’ अभियान की जानकारी देते हुए नशे के खिलाफ सामूहिक सहयोग की अपील की।

उन्होंने बताया कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी ने कहा कि कोसी क्षेत्र की पुलिस नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button