ज्योतिष/धर्मबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित बलभद्र महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन

भगवान बलभद्र की प्रतिमा का मुख्य पोखर में किया गया विसर्जन, जयघोष से गूंजा वातावरण - श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

सहरसा, 21 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित बलभद्र महोत्सव रविवार देर शाम भगवान बलभद्र की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम होते ही श्रद्धालु भगवान बलभद्र की प्रतिमा को लेकर मुख्य पोखर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भगवान बलभद्र के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान बलभद्र को विदाई दी। महोत्सव को लेकर उच्च विद्यालय मैदान में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आयोजन स्थल पर पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में कलवार समाज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विसर्जन के दौरान सुधीर भगत, पंकज भगत, पारस भगत, करण भगत, सुभाष चंद्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button