बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में कला और लोक परंपराओं के संरक्षण को नई दिशा देगा संस्कार भारती

कलाकारों को जोड़ने और लोक विधाओं के संवर्धन पर जोर

सहरसा, 21 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, संस्कार भारती सहरसा इकाई की साधारण सभा मणि तारा शिक्षा निकेतन बनगांव में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का पारंपरिक रूप से पाग पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत कलाकार समर शांडिल्य द्वारा संगठन के ध्येय गीत के साथ साधारण सभा की औपचारिक शुरुआत हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने की। इस अवसर पर संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के महामंत्री सुरभित दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा में स्थानीय कलाकारों ने लोक परंपराओं पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार पल्लवी, प्रिया रानी, तनिषा प्रिया, दिव्यांशी, काव्या एवं रक्षा की प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपरागत कला विधाओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

वार्षिक गतिविधियों का रखा गया लेखा-जोखा

साधारण सभा में जिला महामंत्री रवि कुमार ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों का वृत्त प्रस्तुत किया। जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने कोष एवं आय-व्यय से संबंधित जानकारी दी। जिला महामंत्री ने आगामी वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में मिथिला कला उत्सव के तृतीय संस्करण का आयोजन सहरसा में करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा वंदेमातरम एवं संघ गीतों पर आधारित कार्यक्रमों की रचना की भी जानकारी दी गई।

विधा संयोजकों राज यादव,राहुल गौरव, ललन कुमार, दिव्यानन्द विद्यार्थी और अमन गौरव ने अपनी-अपनी कला विधाओं से संबंधित कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी सभा में प्रस्तुत की।

कला के माध्यम से सकारात्मक विमर्श स्थापित करने पर जोर

सभा को संबोधित कर प्रांतीय महामंत्री सुरभित दत्त ने कहा कि संस्कार भारती पंच प्रण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण रक्षा, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता पर आधारित कार्यक्रमों की रचना कर समाज में सकारात्मक विमर्श स्थापित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि संगठन के मासिक उपक्रमों के माध्यम से कलाकारों को जोड़ने और उनके संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। समाज में उभर रहे नकारात्मक विमर्श के विपरीत कला और संस्कृति के माध्यम से सकारात्मक विमर्श स्थापित करने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है।

सहरसा जिला कार्यसमिति का विस्तार

साधारण सभा के दौरान संस्कार भारती की सहरसा जिला कार्यसमिति का विस्तार भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रजनी खाँ को उपाध्यक्ष और रोहित झा को मंत्री मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष केoसीo ठाकुर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक एवं उपाध्यक्ष रजनी जनगण, रीता देवी, जिला मंत्री अंशु वर्मा सहित अन्य कलाकार एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के बच्चे सुप्रिया श्री, प्राची प्रिया, राशि कुमारी एवं अनामिका वत्स द्वारा वन्देमातरम के पूर्ण गायन से हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button