सहरसा : पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को मिल रही सफलता
एक विदेशी व्यक्ति सहित कुल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

12 से 18 सितंबर में कुल 1740.6 लीटर अवैध शराब,गांजा-719.1 सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
सहरसा, 18 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनो का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र डॉ० कुमार आशीष के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं०-9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एव उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।
इस अभियान के तहत विगत सप्ताह 12 से 18 सितंबर में कुल 1740.6 लीटर अवैध शराब, गाँजा-719.1 किलोग्राम, स्मैक 192.19 ग्राम, अवैध कफ सिरप-1.5 लीटर, नशीला इंजेक्शन 1188 एमएल, देशी कट्टा 01, कारतूस 01, मोटरसाइकिल 16, चार पहिया वाहन-03, मोबाइल-07 एवं नकद भारतीय मुद्रा-4390/-रूपया बरामद किया गया है। अवैध शराब के मामले में 31 एवं सूखा नशा के मामले में 01 विदेशी व्यक्ति सहित कुल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 69870.595 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 3417.97 लीटर, गाँजा 6436.1 किलोग्राम, स्मैक 7667.982 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-12734 एम०एल०, नशीला टैबलेट-325 अदद, सिरिंज-01 पैकेट, विदेश निर्मित पिस्टल-02, पिस्टल-01, देशी कट्टा-06, देशी मस्केट-01, मैगजीन-03, कारतूस-38, मोबाइल-87, चार चक्का-29, नाव-01, भारतीय मुद्रा-59,51,102/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया, ट्रक-01, पासबुक-01, ATM कार्ड-01, लोहा का भट्ठी-01, इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 2040 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीआईजी ने
आमजनों से अपील है कि “नशा मुक्त कोशी” अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं०-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी/सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं। आपका मोबाइल नंबर एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।उन्होने कहा कि कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है। कृपया सूचना दें, सहयोग करें।



