अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने को लेकर वृद्धा ने डीआईजी को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार

सहरसा, 09 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिले में भूमि विवाद की समस्या से निपटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार नियमित रूप से लगाया जा रहा है। लेकिन भूमि विवाद की समस्या दिनानुदिन बढता ही जा रहा है। दबंग लोग कमजोर एवं वृद्ध लोगों को निशाना बनाकर उन लोगों की पुश्तैनी एवं खतियानी जमीन को जबरन कब्जा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बलवाहाट थाना क्षेत्र के खोजूचक सोनपुरा वार्ड नंबर 1 निवासी वृद्धा रेखा देवी पति संजय कुमार भगत ने पुलिस उप महानिरीक्षक को आवेदन देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने कहा कि मेरे पति अक्सर बीमार रहा करते हैं। वही मेरे सभी बच्चे प्रदेश में रहते हैं।

मौजा खोजूचक थाना 63 खेसरा पुराना 254 खेसरा नया 464 रकवा सभी खेसरा मिलकर 17 डिसमिल कुल जमीन में मेरा घर दरवाजा बना हुआ है। वही उक्त जमीन पर दखलकर के रूप में वर्षों से काबिज हूं। 09 सितंबर सुबह लगभग 8:00 बजे जोगिंदर मेहता, पंकज कुमार मेहता सहित अन्य अज्ञात लोग मेरे पक्की दिवाल को तोड़कर उसी ईट से उक्त जमीन को दखल करने की नीयत से अपना घर बनाने लगा। ऐसा करने से मना करने पर उक्त सभी व्यक्ति मुझे गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा। साथ ही मुझे धमकी दिया कि अगर इस जमीन पर दोबारा आने पर जान से मार देंगे। साथ ही पति एवं बेटे को भी जान से मारने करने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता रेखा देवी ने बताया कि इस संबंध में बालवाहट थाना अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक को भी कई देश कई बार आवेदन देने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह लोग बार-बार मेरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कथन पर विचार करते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमीन की सभी वैध दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button