देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रिपोर्ट लिखाने गई दो बहनों से पुलिसवाले ने की छेड़छाड़, बोला-छूने दो…विडियो हुआ वायरल….

योगी सरकार ने महिलाओ की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन पुलिसवालों के भरोसे छोड़ रखी है।उन्ही में से कोई महिला के साथ अश्लीलता करे तो उसे कौन रोकेगा।यूपी पुलिस के सिपाही का एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसे देखकर शायद कोई अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास ना पहुंचे।मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी में बिछी खाट,उस पर लेटे सिपाही के पास पीड़िता अपनी बहन के साथ शिकायत लेकर पहुंची,तो सिपाही इतनी गंदी हरकत करने लगा कि आप अपनी आंखे बंद कर लेंगे।पूरा मामला मैनपुरी के करहल गेट चौकी का है।जहां ग्राम विछिया की रहने बाली दो बहने गांव में हुए झगड़े की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पर पहुंची।जहां सिपाही ईश्वर

दयाल खाट पर आराम से लेटा हुआ था।पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाई,तो सिपाही ने उसे प्राथना पत्र लिखने को कह उसकी छोटी बहन के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।पीड़िता विरोध भी नहीं कर सकी,कारण था,उसे अपनी फरियाद जो सुनानी थी।जब इस वायरल वीडियो को पीड़िता के परिजनों ने देखा तो सन्न रह गए अब वो भी चाहते है कि ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही

हो ताकि लोगो को लगे कि हर ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो ताकि लोगो को लगे कि हर पुलिसवाला एक जैसा नही होता।वही जब इस वीडियो की भनक पुलिस कप्तान राजेश एस को हुयई तो वो भी चौंक गए।उन्होंने सख्त कार्यवाही के निर्देश देकर तत्काल पुलिस कर्मी ईश्वर दयाल को सस्पेंड कर दिया है।सिपाही ईश्वर दयाल का कहना है,”5 लोगों के साथ लड़की छेड़छाड़ का रिपोर्ट लिखाने आई थी,मैं थका था तो लेटा हुआ था।बाहर ऑफिस बंद था,वो अंदर चली आईं।मुझपर लगाए गए आरोप गलत हैं,मैंने बेटी के हैसियत से उससे बात की थी।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!