अपराध

अलग-अलग मामले में चार लोग गिरफ्तार।…

20 लीटर महुआ शराब भी जब्त।।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। तरारी प्रखंड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है,वहीं 20 लीटर महुआ शराबी भी जब्त किया गया है। सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर बाजार से शराब के नशे में हंगामा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सिकरहटा थानाध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार सिकरौल बालटोला गांव निवासी नागेंद्र शाह और देव गांव निवासी शिवनाथ राम को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया। वही तरारी थाना की पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर के अनुसार तरारी गांव निवासी राम जी पासवान को 20 लीटर महुआ शराब के साथ उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वही इमादपुर थाना की पुलिस ने पूर्व के मामले में एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। इमादपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के अनुसार शत्रुघन राम को पूर्व के मामले में गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!