District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने निकला सोलर रथ, पीएम सूर्य घर योजना की देगा जानकारी

किशनगंज, 03 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में सौर ऊर्जा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से सोलर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

सोलर जागरूकता रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। अभियान के दौरान केंद्र एवं बिहार सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सोलर पैनल की स्थापना, बिजली बिल में संभावित बचत तथा योजना के अन्य लाभों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

बताया गया कि 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर केंद्र स्तर से 30 हजार रुपये तथा राज्य स्तर से 10 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा 20 हजार रुपये और 3 किलोवाट पर 78 हजार रुपये तथा 20 हजार रुपये तक की सहायता का प्रावधान बताया गया है। बिहार में पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से अधिकतम 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता मिलने की बात भी बताई गई है। हालांकि अंतिम राशि पात्रता, स्वीकृति और लागू सरकारी दिशा-निर्देशों के आधार पर निर्धारित होगी।

अभियान के तहत अधिकृत सोलर विक्रेताओं और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों द्वारा पात्र लाभुकों को आसान किस्तों पर ऋण सुविधा तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, मुखिया, वार्ड सदस्यों और आम नागरिकों से योजना का लाभ उठाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाने से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली खर्च में भी बचत हो सकती है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज, विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button