किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : कबीर अंत्येष्टि योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिली आर्थिक राहत, तीन-तीन हजार रुपये के चेक वितरित

किशनगंज, 03 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली नगर पंचायत क्षेत्र में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। बुधवार को नगर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या-6 के मृत व्यक्तियों के आश्रित परिवारों के बीच प्रति परिवार 3,000 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबुनसर आलम एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि असलम आजाद उर्फ बबलू ने लाभुक परिवारों को चेक सौंपे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

लाभुक परिवारों के अनुसार, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे समय में योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि उन्हें तत्काल आर्थिक सहारा प्रदान करती है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लाभुक परिवारों ने आर्थिक सहायता मिलने पर नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताया और कहा कि अंतिम संस्कार जैसे कठिन समय में मिली यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित होगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button