District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पूर्व मंत्री नौशाद आलम के घर तक जाने वाला मार्ग बदहाल, बरसात में गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

किशनगंज, 28 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत दुराघाटी जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति ने एक बार फिर विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुराघाटी जाने वाली मुख्य सड़क, जो बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार राज्य उर्दू परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष नौशाद आलम के आवास तक भी जाती है, इन दिनों बदहाल स्थिति में है।

बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं सड़क के बीच बनी पुलिया के समीप पीसीसी सड़क का हिस्सा धंस जाने से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत हो रही है।

टेंडर हुआ, लेकिन काम नहीं हो सका

सड़क की स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने बताया कि वह स्वयं इस समस्या से अवगत हैं और सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग सिर्फ उनके आवास तक नहीं जाता, बल्कि सैकड़ों ग्रामीण परिवारों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है।

नौशाद आलम के अनुसार, पिछले वर्ष सड़क और पुलिया निर्माण के लिए कई बार टेंडर निकाला गया, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण हर बार टेंडर रद्द हो गया।

नए टेंडर की उम्मीद

पूर्व मंत्री ने कहा कि फिलहाल बरसात का मौसम होने के कारण सड़क निर्माण का कार्य करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद दोबारा टेंडर निकलने पर निर्माण कार्य होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button