District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रेडक्रॉस की बहनों ने डीएम नवीन कुमार की कलाई पर बांधी राखी

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सौहार्द का दिखा भावपूर्ण संगम

किशनगंज, 28 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को किशनगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, किशनगंज की ओर से जिलाधिकारी सह रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार की कलाई पर बहनों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रियंका आर्या, श्वेता साहा, रश्मि कुमारी, हर्षिता साहा, मनीषा कुमारी, क्रिचिटा कुमारी एवं पलक साहा सहित अन्य बहनों ने जिलाधिकारी नवीन कुमार को तिलक लगाकर राखी बांधी। इसके बाद बहनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला।

रक्षाबंधन के अवसर पर डीएम नवीन कुमार ने भी सभी बहनों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पवित्र अवसर है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्षाबंधन के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलते समय में भी यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा और भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखने का कार्य करता है।

रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button