ताजा खबर

*नल-जल अनुरक्षकों के लंबित भुगतान एवं समस्याओं के समाधान को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और पंचायतीराज विभाग, बिहार के मंत्री का संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री संजय कुमार सिंह एवं पंचायती राज विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में नल-जल अनुरक्षकों के लंबित भुगतान एवं उनसे संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री बी. कार्तिकेय एवं पंचायती राज विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार सहित दोनों विभागों के संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नल-जल अनुरक्षकों के लंबित भुगतान, अनुरक्षण कार्य से संबंधित विषयों तथा उनकी अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं लंबित भुगतान की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य नल-जल अनुरक्षकों की समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल का जल योजना का संचालन सुचारू रूप से जारी रहे और आमजन को निर्बाध पेयजल सुविधा मिलती रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button