*पटना/बख्तियारपुर:* Let’s Inspire Bihar अभियान के अंतर्गत पटना के बख्तियारपुर में आयोजित आठ दिवसीय ‘मगधद्वार फुटबॉल टूर्नामेंट 2026’ का भव्य और ऐतिहासिक समापन हुआ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/फाइनल मुकाबले में हजारों की संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने इसे केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि नव बिहार के संकल्प का जन-आंदोलन बना दिया।
आयोजन की सफलता पर अभियान से जुड़े सभी सदस्यों, विशेषकर वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में कार्यरत बख्तियारपुर अध्याय की कोर टीम को बधाई दी गई, जिन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं के सहयोग से इस बृहद आयोजन को संभव बनाया।
*मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए जाति-संप्रदाय के भेद से ऊपर उठकर खेल भावना, शिक्षा और उद्यमिता को अपनाना होगा।
इस अवसर पर बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय कुमार सिंह, बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार, MLC अशरफ अंसारी और नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

