महागामाराजनीति

महागामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की बैठक, SIR और मतदाता सूची को लेकर दिए दिशा-निर्देश

महागामा, 26 अगस्त: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, महागामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ आमजनों और कार्यकर्ताओं से प्राप्त समस्याओं को भी सुना गया। बैठक के दौरान SIR के तहत जारी नोटिस तथा मतदाता सूची से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनके मामलों में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को SIR एवं मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी देने तथा जरूरतमंद लोगों को सहयोग उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न हो। बैठक में संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और समाधान के लिए संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित करने को कहा। इस अवसर पर गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. याहया सिद्दीकी, गोड्डा जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष आरती कुमारी, महागामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाज आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, महागामा नगर उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button