उत्तर प्रदेशताजा खबरयोजनाराजनीतिराज्यविचार

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने किया संत कबीर महोत्सव एवं कबीर स्मृति भवन के भूमि का पूजन एवं शिलान्यास

नवेंदु मिश्र

लखीमपुर खीरी – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित संत कबीर महोत्सव एवं कबीर स्मृति भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुआ।

संत कबीर की वाणी भारतीय संत परंपरा की वह अमूल्य धरोहर है, जो सदियों से मानवता को सत्य, प्रेम, समरसता और आत्मचिंतन का मार्ग दिखाती आई है। उनके विचार सामाजिक रूढ़ियों से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों, सदाचार और पारस्परिक सम्मान को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा देते हैं।

पूज्य संत श्री असंग देव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ। कबीर धाम के माध्यम से संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का उनका सतत प्रयास समाज को आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में सराहनीय है।

कबीर स्मृति भवन का निर्माण संत कबीर की अमर वाणी, साहित्यिक विरासत और लोकमंगल के संदेश को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। विश्वास है कि यह भवन सत्य, सद्भाव और मानवीय संवेदना के उन मूल्यों को निरंतर आलोकित करेगा, जिनमें एक समरस और सशक्त समाज की नींव निहित है।

Related Articles

Back to top button