राँची

जयकारों से गूंजा रांची, भव्य बाल कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब नक्षत्र वन से पहाड़ी मंदिर तक बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा, महाकाल बाबा का किया जलाभिषेक

शिव-पार्वती के बाल स्वरूप ने मोहा लोगों का मन, ढोल-ताशे की धुन पर झूमते रहे श्रद्धालु

रांची, 23 अगस्त। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के तत्वावधान में रविवार को आयोजित भव्य बाल कांवड़ यात्रा पूरी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। नन्हे-नन्हे कांवड़ियों के ‘बोल बम, बोल बम’ के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। गेरुआ वस्त्र धारण किए सैकड़ों बच्चों ने नक्षत्र वन से हाथों में कांवड़ लेकर पैदल यात्रा की और रातू रोड चौक होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचकर महाकाल बाबा का जलाभिषेक किया। नक्षत्र वन से सभी बाल कांवड़ियों एवं शिव-पार्वती के बाल स्वरूप को विधायक सीपी सिंह, विजय पाठक, दिव्यानंद स्वामी, राजेश साहू, बादल सिंह के द्वारा आरती कर पहाड़ी मंदिर के लिए विदा किया गया। बाल कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नन्हे कांवड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पूरे जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बाल कांवड़ियों का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा और लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा में शिव-पार्वती के बाल स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं ढोल और ताशे की धुन पर श्रद्धालु एवं आयोजन से जुड़े लोग झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा। नक्षत्र वन से प्रारंभ हुई यात्रा रातू रोड चौक होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंची। वहां सभी बाल कांवड़ियों ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल बाबा पर जल अर्पित किया और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बच्चों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा में शामिल सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना किये एवं सभी के बीच नाश्ता पैकेट और टॉफी चॉकलेट का वितरण किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं शहरवासियों के प्रति आभार जताया। महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि इस वर्ष बाल कांवड़ यात्रा को लेकर बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नन्हे कांवड़ियों के बोल बम के जयकारों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने कहा कि महासमिति का प्रयास है कि आने वाली पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ा जाए तथा बच्चों में संस्कार और सामाजिक एकता की भावना विकसित हो। कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार, प्रभात खबर के संपादक विजय पाठक, रवि कुमार, महासमिति अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, दिव्यानंद स्वामी, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, स्वप्ना चटर्जी, मुरारी मंगल, भोलू सिंह, अमन सिंह, राम सिंह, हर्ष कुमार सहित महासमिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाल कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के बाद महासमिति के सदस्यों ने इसे बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजन के दौरान पूरे मार्ग में लोगों का सहयोग और उत्साह देखने को मिला, जिससे बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन यादगार बन गया। यह जानकारी श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के प्रवक्ता बादल सिंह ने दी। बादल सिंह प्रवक्ता श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर 9334347352

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button