अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

गलगलिया थाना पुलिस की कार्रवाई, 185 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

किशनगंज, 24 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गलगलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 185.505 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार (25 वर्ष), पिता बुधन्न राय, निवासी मियां बैरो, वार्ड नंबर-12, थाना भगवानपुर, तथा विशाल कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. कैलाश राय, निवासी सैंडुआरी, वार्ड नंबर-10, थाना सदर, जिला वैशाली के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 185.505 लीटर अवैध विदेशी शराब, शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (WB74AS2135) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button