बाल कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए महापौर एवं उपमहापौर को दिया आमंत्रण

रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी की ओर से आयोजित होने वाली बाल कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम की महापौर एवं उपमहापौर से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा बाल कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र प्रदान किया। महापौर एवं उपमहापौर ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। इस दौरान बाल कांवर यात्रा को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।महासमिति के सदस्यों ने बताया कि बाल कांवर यात्रा को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बच्चों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव रिवाल्डो वर्मा, प्रवक्ता बादल सिंह, भोलू सिंह, देवाशीष राय, मीरा गुप्ता, रानी, स्वप्ना चटर्जी, समीक्षा शर्मा, रवि वर्मा, शुभाशीष चटर्जी एवं अमन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महासमिति ने बताया कि बाल कांवर यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
